सीतापुर: RSS प्रमुख मोहन भागवत का नगर में आगमन, भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच लखीमपुर के लिए हुए रवाना
जनपद में RSS प्रमुख मोहन भागवत का आगमन हुआ बताया जा रहा मोहन भागवत लखनऊ से चलकर सीतापुर के अटरिया सिधौली कमलापुर खैराबाद होते हुए नगर क्षेत्र के नेपालपुर इलाके से गुजरते हुए लखीमपुर के लिए रवाना हो गए हैं। जानकारी के अनुसार लखीमपुर में आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए मोहन भागवत लखनऊ से लखीमपुर जा रहे थे। सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए थे।