बरहेट: बरहेट में एस आई आर के तहत मतदाता सूची मैपिंग कार्य में जुटे झामुमो कार्यकर्ता, मतदाताओं को किया जागरूक।
मंगलवार को प्रखण्ड के तलबड़ीया, पचकठिया बाजार, खिजूरखाल सहित अन्य पंचायतों के बुथों में झामुमो कार्यकर्ताओं ने एस आई आर के तहत चल रहे मतदाता सूची में मेपिंग कार्य को लेकर मतदाताओं को किया जागरूक। उन्हें नाम पता आदि का सत्यापन करने एवं संबंधित विभिन्न आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी दिए। ताकि पात्र मतदाता का नाम मतदाता सूची में रहे।