बिजनौर: बिजनौर के मंडावर में बिजली कटौती से नाराज किसानों ने बिजली घर पर किया धरना
Bijnor, Bijnor | May 23, 2026 बिजनौर के मंडावर में लगातार हो रही बिजली कटौती से नाराज किसानों ने रात में ही बिजली घर पर धरना दे दिया शनिवार सुबह करीब 10:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार शनिवार की रात्रि में नाराज किसान बिजली घर पर पहुंचे और बिजली विभाग के अधिकारियों को अपने बीच बिठाकर धरना दे दिया बाद में एसडीओ के आश्वासन पर आधी रात को धरना समाप्त किया गया