जगदीशपुर में वैष्णो देवी की थीम पर बना दुर्गा पूजा पंडाल, 52 वर्षों से हो रही मां की पूजा
जगदीशपुर नगर स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में पंडाल बनाकर पिछले 52 वर्षों से मां दुर्गा की पूजा की जा रही है। इस बार वैष्णो देवी मंदिर की थीम पर पंडाल बनाया गया है। कल से श्रद्धालु पंडाल में मां दुर्गा की प्रतिमा के दर्शन कर सकेंगे।