इस्लामनगर अलीगंज: दीघौत विद्यालय में 11वां प्रारंभिक दीक्षांत उत्सव संपन्न, मेधावी छात्रों को किया गया सम्मानित
अलीगंज प्रखंड के पीएम श्री उत्क्रमित मध्य विद्यालय, दिघौतमें 11वां प्रारम्भिक दीक्षांत उत्सव समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में डीईओ, सिकंदरा विधायक व गण्यमान्य लोग शामिल हुए। समारोह में विद्यालय के मेधावी व उत्कृष्ट कार्य करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र व पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। यह जानकारी विद्यालय परिवार द्वारा रविवार को 5 बजे दी गई।