बरौनी: बरौनी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रसव के दौरान चिकित्सक ने महिला के परिजन और आशा कर्मी के साथ किया दुर्व्यवहार
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बरौनी में प्रसव करवाने आई एक महिला के परिजन और उसके साथ आए हुए आशा कर्मी के साथ कार्यरत चिकित्सक ने दुर्व्यवहार किया है।जिसके बाद पीड़ित महिला ने गुरुवार को दिन के आठ बजे पत्रकारों से अपनी पीड़ा सुनाई और कहा कि प्रसव कराने जब आई तो चिकित्सक के द्वारा दुर्व्यवहार किया गया और समुचित ईलाज भी नहीं किया गया।