जलालाबाद: जलालाबाद में अमृत सरोवर तालाब निर्माण का ₹55 लाख का बिल लंबित, फर्म ने डीएम को लिखा पत्र
शाहजहाँपुर,जलालाबाद नगर पालिका परिषद में अमृत सरोवर योजना के तहत झुकैया तालाब के निर्माण कार्य करने वाली फर्म मै० अनन्या इन्फोटेक ठेकेदार प्रदीप गुप्ता ने ने जिलाधिकारी को पत्र लिखकर लगभग 55 लाख रुपये के बिल का भुगतान शीघ्र करने की मांग की है। फर्म मालिक प्रदीप गुप्ता ने बताया कि बिल पिछले एक वर्ष से लंबित है। नगर पालिका बिल नहीं पास कर रहा है.