महसी: बौंडी घाट पर गाजे-बाजे के साथ लक्ष्मी गणेश की शोभायात्रा पहुंची, छः प्रतिमाओं का हुआ विसर्जन, सुरक्षा बल तैनात रहा
शिवपुर ब्लाक क्षेत्र के अलग अलग गांव से गाजे बाजे के साथ शुक्रवार शाम करीब पांच बजे लक्ष्मी गणेश की शोभायात्रा निकाली गई। बौंडी घाट पर छः प्रतिमाओं का सकुशल विसर्जन किया गया। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था के चाक चौबंद इंतजाम रहे। ज्ञात हो कि दीपावली त्यौहार के दौरान लक्ष्मी गणेश प्रतिमा को स्थापित कर पूजन अर्चन किया गया था।