महसी: अंगरौरा दुबहा और जगरामपुरवा में उगते सूर्य को अर्घ्य देकर छठ व्रती महिलाओं ने पूजन किया पूर्ण, तोड़ा व्रत
महसी ब्लाक क्षेत्र के अंगरौरा दुबहा और शिवपुर ब्लाक क्षेत्र के जगरामपुरवा में शुक्रवार सुबह करीब छः बजे के आसपास छठव्रती महिलाओं ने विधि विधान से पूजन अर्चन करने के बाद उगते सूर्य को अर्घ्य देकर व्रत को तोड़ा। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रही। मान्यता है कि छठ व्रती महिलाएं पुत्र और पति सहित पूरे परिवार के लिए सुख समृद्धि की मंगल कामना करती हैं।