महसी: कोटिया समिति पर D.A.P खाद न मिलने से किसान हुए आक्रोशित, कार्रवाई की उठाई मांग
महसी ब्लॉक क्षेत्र अंतर्गत कोटिया समिति पर शुक्रवार सुबह 11 बजे डीएपी खाद लेने सैकड़ो किसान पहुंचे। लेकिन समिति के सचिव मौके पर नहीं पहुंचे, और ना ही किसानों को डीएपी खाद मिली। जिससे आक्रोशित किसानों ने समिति के पदाधिकारी पर कठोर कार्यवाही की मांग की। किसानों का आरोप है कि डीएपी खाद न मिलने से गेहूं सहित अन्य फसलों की बुवाई नहीं हो पा रही है।