महसी: मटेरा कला से अवैध शस्त्र के मामले में खैरीघाट थाने की पुलिस ने एक वारंटी को किया गिरफ्तार, भेजा न्यायालय
थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि शारदा पुत्र सेवालाल लोध निवासी मटेरा कला को वरिष्ठ उप निरीक्षक उपेंद्र कुमार सिंह, कांस्टेबल कमलेंद्र श्रीवास्तव, धीरज कुमार गुप्ता ने गिरफ्तार किया। गिरफ्तार वारंटी को न्यायालय भेजा गया है।