महसी: महसी इलाके में किसानों को काफी जद्दोजहद के बाद भी नहीं मिल पा रही पर्याप्त D.A.P खाद, किसान चिंतित
महसी इलाके के किसानों को समितियों से पर्याप्त मात्रा में D.A.P खाद नहीं मिल पा रही हैं। जिसके लिए किसानों को काफी जद्दोजहद करनी पड़ रही है। गुरुवार दोपहर करीब 2 बजे इलाके के कोटिया में D.A.P खाद वितरित किया गया। लेकिन गंगाराम, अशफ़ाक, मुरली, विजय, मुनव्वर आदि किसानों ने बताया कि वहां भी काफी जद्दोजहद करने के बाद भी पर्याप्त मात्रा में खाद नहीं मिली।