हरिहरगंज: हरिहरगंज प्रखंड के सरस्वती शिशु मंदिर तेंदुआ में मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन
हरिहरगंज प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत सरस्वती शिशु मंदिर तेंदुआ में शनिवार के दोपहर 3:00 बजे मेहंदी रचाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। छात्राओं ने एक से बढ़ कर एक मेहंदी अपने हाथों में रचाई। मेहंदी रचाओ प्रतियोगिता में कुल 28 प्रतिभागियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान राजनंदनी कुमारी, द्वितीय चंचला कुमारी एवं तृतीय तृषा भारती को दिया गया।