गोपालगंज के कटेया प्रखंड की गौरा पंचायत के विशुनपुरा गांव में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। घर में खेल रहे 4 वर्षीय आयुष कुमार की कथित तौर पर सांप के काटने से मौत हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार, आयुष धर्मेन्द्र प्रसाद के पुत्र थे। परिजनों का कहना है कि शादी के लगभग 12 वर्ष बाद उनके घर बेटे का जन्म हुआ था। इस घटना के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में शोक का माहौल है।
#Gopalganj #Kateya #GopalganjNews #SnakeBite #AwaazTimes #LocalNews
Gopalganj, Gopalganj | Jul 26, 2026