बहराइच: कटी चौराहे के पास करंट की चपेट में आने से एक युवक की हुई मौत, पुलिस जांच में जुटी
जिले के काटी चौराहे के पास स्थित ट्रांसफार्मर के पास युवक की करंट लगने से मौत हो गई। शव से दुर्गंध आने पर लोगों को घटना की जानकारी हुई। वहीं युवक की पहचान बंदरियाबाग के रहने वाले अनवर के रूप में हुई। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली देहात में जानकारी देते हो बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। जांच की जा रही है।