छतरपुर: “न खुद के, न बच्चों के भविष्य के लिए… शहर को सुधारने राजनीति में आया हूं” – सुरेश कुमार
नगर पंचायत अध्यक्ष पद के उम्मीदवार सुरेश कुमार (इंजीनियर) ने सोमवार को अपना घोषणा पत्र जारी करते हुए स्पष्ट कहा कि वे राजनीति में निजी लाभ के लिए नहीं, बल्कि शहर के समग्र और योजनाबद्ध विकास के उद्देश्य से मैदान में उतरे हैं। उन्होंने कहा, “न खुद के लिए, न बच्चों के भविष्य के लिए राजनीति में आया हूं। मेरा लक्ष्य सिर्फ छतरपुर शहर को बेहतर, स्वच्छ और विकसित बना