गढ़बोर: चारभुजा क्षेत्र के मोराना रोड पर रामदेवरा जा रहे श्रद्धालुओं का ट्रैक्टर पलटा, एक महिला की मौत और 5 घायल
चारभुजा क्षेत्र के मोराना रोड पर रामदेवरा जा रहे श्रद्धालुओं का ट्रैक्टर पलटा, एक महिला की मौत, 5 घायल। राजसमंद जिले के चारभुजा थाना क्षेत्र के मोराना रोड पर आज एक दर्दनाक हादसा हो गया, जहां रामदेवरा जा रहे श्रद्धालुओं से भरा एक ट्रैक्टर पलट गया. इस हादसे में एक महिला श्रद्धालु की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 5 अन्य श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गए।