जलालाबाद: जलालाबाद पुलिस का अभियान, 16 वारंटी और वांछित अभियुक्तों की तलाश तेज
शाहजहांपुर के जलालाबाद थाना क्षेत्र में पुलिस ने न्यायालयों से जारी वारंटों के अनुपालन और लंबित मामलों के निस्तारण के लिए विशेष अभियान चलाया। अभियान के तहत विभिन्न गांवों और मोहल्लों के 16 वारंटी एवं वांछित अभियुक्तों के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की प्रक्रिया तेज की गई। इनमें मारपीट, चोरी, लूट, आर्म्स एक्ट, आबकारी अधिनियम तथा अन्य मामलों से जुड़े आरोपी