खरसिया: स्कूल बना चोरों का निशाना, 16 पंखे, चावल और सामान चोरी, खरसिया पुलिस ने 24 घंटे में किया बड़ा खुलासा
हमालपारा के प्राथमिक और मिडिल स्कूल में हुई चोरी का खरसिया पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी के सिलिंग फैन और नगदी बरामद कर उन्हें जेल भेज दिया गया।