कानपुर: राजस्व संग्रह सीजनल अमीन कर्मचारी वेलफेयर एसोसिएशन ने जिला अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
राजस्व संग्रह सीजनल अमीन कर्मचारी वेलफेयर एसोसिएशन, कानपुर नगर ने सोमवार 1 बने जिलाधिकारी कार्यालय में ज्ञापन सौंपकर सीजनल संग्रह अमीनों और सीजनल संग्रह अनुसेवकों के शीघ्र विनियमितीकरण की मांग की है।एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष प्रवीण बाजपेई ने बताया कि शासन और राजस्व परिषद के स्पष्ट निर्देशों के बावजूद अब तक विनियमितीकरण नहीं हो सका है।