चकिया: अरारी गांव में अवैध मेडिकल स्टोर पर ड्रग विभाग ने किया छापा, झोलाछाप अस्पताल पर भी उठे सवाल
शहाबगंज क्षेत्र अरारी गांव में ड्रग विभाग की टीम ने आज गुरुवार दोपहर 02 बजे अवैध रूप से संचालित एक मेडिकल स्टोर पर छापेमारी की। टीम के पहुंचने से पहले ही दुकान पर ताला लटका मिला, जिसके बाद अधिकारियों ने मौके पर कागजी कार्रवाई पूरी की और वापस लौट गई। विभाग ने स्पष्ट किया है कि संबंधित मेडिकल स्टोर पर आगे भी कड़ी निगरानी रखी जाएगी।