उनियारा: अलीगढ़ पुलिस ने देवली में अवैध शराब की जब्ती की, आरोपी को किया गिरफ्तार
Uniara, Tonk | Jun 1, 2026 अलीगढ़ थाना पुलिस ने देवली में अवैध शराब को लेकर कार्यवाही करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। सोमवार को दोपहर 3 बजे प्राप्त जानकारी अनुसार अलीगढ़ थानाधिकारी राजकुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने देवली में कार्यवाही करते हुए 812 पव्वे देशी शराब सहित अंग्रेजी शराब जब्त कर आरोपी दिलखुश को गिरफ्तार किया है।