खुर्जा: अरनिया क्षेत्र के मुनी गांव में किसान ने बाजरे के कूड़े में लगाई आग, आग दूसरे खेतों तक फैली, हुआ काफी नुकसान
अरनिया क्षेत्र के मुनी गांव में एक किसान द्वारा अपने खेत में पड़े बाजरे की फसल के कूड़े में आग लगा दी गई इसके बाद हवा चलने के कारण वह आज दूसरे खेतों तक फैल गई जिससे अन्य किसानों का काफी नुकसान हो गया, मौके पर पुलिस प्रशासन की टीम पहुंची लेकिन तब तक आग से काफी नुकसान हो चुका था, यह घटना शुक्रवार दोपहर लगभग 1:00 की बताई गई है