खुर्जा: विधायक के अनुमोदन पर मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से सुरतपुर कला और नगला कट के निवासियों को इलाज के लिए धनराशि प्रदान की गई
खुर्जा विधायक मीनाक्षी सिंह के अनुमोदन पर मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से क्षेत्र के गांव सुरतपुर कला निवासी और गांव नगला कट निवासी व्यक्ति को कैंसर की बीमारी से इलाज के लिए धनराशि प्रदान की गई है, विधायक ने आज सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के माध्यम से बताया है, विधायक द्वारा यह जानकारी बृहस्पतिवार शाम लगभग 5:30 बजे दी गई है।