लखीमपुर खीरी जिले में मानवता और संवेदनशीलता की एक मिसाल उस समय देखने को मिली जब बहराइच रोड स्थित पनगी ढाल के पास जयसवाल ढाबे के निकट हाईवे किनारे नाले में एक मंदबुद्धि युवक बिना कपड़ों के पड़ा मिला। राहगीरों ने युवक को देखा तो इसकी सूचना अमन शुक्ला को दी, जिन्होंने तत्काल पुलिस को अवगत कराया।