दतिया: सोनागिर के पास ताज एक्सप्रेस से उठा धुआं, ब्रेक जाम होने से झांसी-निजामुद्दीन जा रही 12279 ट्रेन रुकी
Datia, Datia | May 3, 2026 झांसी से हजरत निजामुद्दीन जा रही 12279 ताज एक्सप्रेस में शनिवार शाम अचानक धुआं उठने से यात्रियों में हड़कंप मच गया। घटना दतिया पार करने के बाद सोनागिर रेलवे स्टेशन के पास हुई। एक कोच के नीचे से धुआं निकलता देख लोको पायलट ने ट्रेन को आपात स्थिति में स्टेशन से पहले ही रोक दिया। रेलवे अधिकारियों के अनुसार ट्रेन झांसी से दिल्ली की ओर जा रही थी।