बिजावर: खैरी में प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में शामिल हुए विधायक बबलू शुक्ला, की पूजा-अर्चना
बिजावर विधायक राजेश शुक्ला 'बबलू' मंगलवार शाम 5 बजे ग्राम खैरी स्थित श्री देवी माता मंदिर में आयोजित प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में शामिल हुए। उन्होंने माता रानी के श्रीचरणों में पूजा-अर्चना कर प्रदेश एवं क्षेत्रवासियों की सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य पुष्पेन्द्र सिंह परमार, मंडल अध्यक्ष पुष्पेन्द्र सिंह मौजूद रहे।