बूंदी: पीड़ित ने पंजाब नेशनल बैंक में एटीएम बदलकर 75,000 की ठगी का मामला कोतवाली में दर्ज कराया
Bundi, Bundi | Oct 27, 2024 कोतवाली थाना क्षेत्र निवासी एक पीड़ित युवक के साथ शनिवार रात 8 बजे पंजाब नेशनल बैंक का एटीएम बदलकर ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित ने कोतवाली थाने में मामला दर्ज कराया है वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर एटीएम सहित आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पीड़ित के अनुसार एटीएम में पंजाब नेशनल बैंक का एटीएम बदलकर ठगी की गई है।