भीलवाड़ा: सब्जी मंडी स्थित देवनारायण भोजनालय पर कार्रवाई, बाल श्रमिक को कराया गया मुक्त और किशोर गृह भेजा गया
भीलवाड़ा। शहर की शाम की सब्जी मंडी स्थित श्री देवनारायण भोजनालय पर संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक बाल श्रमिक को मुक्त कराया गया। रेस्क्यू अभियान सिटी कोतवाली थाना पुलिस, चाइल्ड हेल्पलाइन और नवाचार संस्थान की टीम ने संयुक्त रूप से चलाया।मुक्त कराए गए बालक को नियमानुसार संरक्षण एवं देखभाल के लिए राजकीय किशोर गृह, पालड़ी भेज दिया गया।