फतुहा: पितांबरपुर गांव में पशु चारा देने को लेकर दो भाइयों में जमकर हुई मारपीट
Fatwah, Patna | May 26, 2026 फतुहा थाना क्षेत्र के पितांबरपुर गांव में पशु चारा चरा देने को लेकर दो भाइयों में जमकर मारपीट हुई है। पितांबरपुर गांव निवासी लालदेव प्रसाद के बड़े भाई उसकी पत्नी और भतीजे ने मिलकर लालदेव प्रसाद व उनकी पत्नी को जमकर पिटाई कर दी है। जिससे लालदेव प्रसाद का सिर फूट गया है। लालदेव प्रसाद ने थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।