सिमरिया: 'न्याय दो या मार दो' के नारे से गूंजी केन की सहायक नदी, आदिवासियों का 'चिता आंदोलन' फिर शुरू।
छतरपुर-पन्ना बॉर्डर पर केन-बेतवा लिंक परियोजना से विस्थापित हजारों आदिवासियों ने अपना 'चिता आंदोलन' दोबारा शुरू कर दिया है। 'न्याय दो या मार दो' के नारे के साथ आंदोलन की कमान आदिवासी महिलाओं के हाथ में है। सामाजिक कार्यकर्ताओं का आरोप है कि हक मांगने पर दमनकारी कार्रवाई की जा रही है, जिससे नाराज ग्रामीण अब सामूहिक इच्छामृत्यु की मांग पर अड़े हैं।