बक्सर: रक्तदान एक सरल प्रक्रिया है, यह किसी की जान बचाने में मददगार है- सीएस सुरेश चंद्र सिन्हा
Buxar, Buxar | Jun 14, 2024 विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर सदर अस्पताल परिसर में स्वैच्छिक रक्तदान दिवस का आयोजन शुक्रवार को किया गया. इस दौरान सदर अस्पताल स्थित ब्लड बैंक में स्वास्थ्य विभाग के कर्मियों के साथ ही 20 की संख्या में युवा पहुंच अपना रक्तदान किया. इस क्रम में शुक्रवार को जिला मुख्यालय स्थित सदर अस्पताल के ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया.