विकासनगर: विकास नगर कोतवाली क्षेत्र में नाबालिक से छेड़छाड़ के मामले में दर्ज हुआ मुकदमा
रविवार को शाम 6:00 के करीब जारी प्रेस नोट के अनुसार कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत नाबालिग से छेड़छाड़ करने के मामले में एक व्यक्ति के खिलाफ पॉक्सो ऐक्ट में मुकदमा पंजीकृत किया गया है। क्षेत्र की नाबालिग ने पुलिस को दी तहरीर देकर बताया कि बीते 12 अप्रैल को शाम चार बजे सोनिया बस्ती हरबर्टपुर निवासी मामचंद ने उसके साथ छेड़छाड़ की है।