विकासनगर: आसान बाग में बंद घर से चोरों ने सोने-चांदी के जेवर चुराए
शनिवार को शाम 4:00के करीब कोतवाली विकासनगर के आसनबाग में चोरों ने एक बंद को निशाना बनाकर सोने-चांदी के गहने और नगदी चोरी कर ली। घटना के वक्त परिवार किसी काम से रामपुर गया था। मनव्वर अली निवासी ढकारानी हाल निवासी आसनबाग हरबर्टपुर ने तहरीर दी है। बताया कि पांच अप्रैल को वह शाम को बच्चों को लेकर रामपुर कलां चला गया था। जब वह वापस आया तो घर का पूरा सामान बिखरा