विकासनगर: जन संघर्ष मोर्चा अध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी का बयान, महंगी बिजली खरीद और लाइन लॉस में पिस रहा विद्युत उपभोक्ता
रविवार को दोपहर 3:00के करीब जन संघर्ष मोर्चा अध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि प्रदेश का इससे बड़ा दुर्भाग्य क्या होगा कि जिस प्रदेश में ऊर्जा मंत्री का दायित्व स्वयं मुख्यमंत्री के पास है, बावजूद इसके निजी स्वार्थ के चलते जनता को लुटवाने के लिए सरकार लाइन लॉस (बिजली चोरी) कम करने की दिशा में कोई काम नहीं कर रही है |