घोरावल: स्वास्थ्य केंद्र घोरावल में प्रधानमंत्री मातृत्व सुरक्षित अभियान के तहत अस्पताल में 143 गर्भवती महिलाओं की जांच हुई
गर्भवती महिलाओं की भारी संख्या होने से हाल खचाखच भरा रहा। कुर्सिया भरी पड़ी रही। सैकड़ों गर्भवती महिलाएं कुर्सी खाली न होने के कारण जमीन पर बिछाए गए दरी पर बैठी थी। महिला रोग विशेषज्ञ नही थी। जिस कारण गर्भवती महिलाओं को जांच पड़ताल मे परेशानी झेलनी पड़ी। वहां मौजूद गर्भवती महिलाओं को दिक्कत का सामना करना पड़ा।