देहरादून: देहरादून का सम्भागीय परिवहन कार्यालय अब जन जागरूकता अभियान शुरू करेगा
देहरादून का सम्भागीय परिवहन कार्यालय अब चिल्ड्रन ट्रैफिक पार्क के माध्यम से जन जागरूकता अभियान चलाने जा रहा है। इस अभियान में नाबालिक बच्चों को ट्रैफिक के नियम सीखाए जाएंगे। आरटीओ प्रवर्तन अनीता चमोला ने बताया कि हरिद्वार, हल्द्वानी और रुद्रपुर में इस कार्य योजना पर तेज गति से काम चल रहा है।