दादरी: मोरना गांव के समीप तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गहरे नाले में गिरी, बाइक सवार युवक घायल हुआ
नोएडा के मोरना गांव के समीप सोमवार को उस वक्त गंभीर हादसा देखने को मिला जब एक तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गहरे नाले में गिर गई। भीषण दुर्घटना में बाइक सवार युवक के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना मिली है। घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार दुर्घटना के वक्त बाइक की रफ्तार तेज होने के कारण गंभीर हादसा हुआ था।