दादरी: कमिश्नर के निर्देश पर देर रात क्षेत्र में निकले एडीसीपी हृदेश कठेरिया, फेस-3 थाना क्षेत्र का किया औचक निरीक्षण
गौतम बुद्ध नगर की कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के निर्देश पर आगामी त्योहारों के मद्देनजर देर रात एडिशनल डीसीपी हृदेश कठेरिया ने फेस-3 थाना क्षेत्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान एडीसीपी हृदेश कठेरिया ने फेस-3 थाना क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए पुलिस कर्मियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए हैं।