दादरी: सेक्टर-61 में सुरक्षाकर्मी ने डंडे से श्वान के साथ की मारपीट, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, डीसीपी ने दिए जांच के आदेश
नोएडा के सेक्टर-61 में सुरक्षा कर्मी द्वारा डंडे से श्वान के साथ मारपीट करने का मामला प्रकाश में आया है। वहीं सुरक्षा कर्मी द्वारा श्वान के साथ मारपीट करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है वीडियो को संज्ञान में लेकर डीसीपी ने जांच के आदेश दिए हैं। डीसीपी रामबदन सिंह ने बताया है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही की जाएगी।