हमीरपुर: सुमेरपुर में टूटे पोल से आपूर्ति देकर हादसे को न्योता दे रहा विद्युत विभाग, घटना के पांच दिन बाद भी नहीं बदला पोल
गत 14 अप्रैल को कस्बे की वार्ड संख्या पांच में नीम का प्रतिबंधित वृक्ष काटते समय विद्युत लाइन पर गिरने से पोल क्षतिग्रस्त हो गया था। लेकिन विद्युत लाइन अभी तक विभाग सही नहीं करा रहा है और टूटे हुए पोल में लटकी केबिल से विद्युत आपूर्ति देकर एक और हादसे को न्योता दे रहा है। इससे वार्ड के लोगों में विभाग के प्रति आक्रोश पनप रहा है। वार्ड संख्या पांच के सभासद रा