मेदिनीनगर (डालटनगंज): मेदिनीनगर मेडिकल कॉलेज में अनाथ अनिल चंद्रवंशी की मौत, समाजसेवियों ने किया अंतिम संस्कार
मेदिनीनगर के मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में शनिवार रविवार की रात हमीदगंज निवासी अनिल चंद्रवंशी का निधन हो गया। अनिल पिछले दो वर्षों से अस्पताल परिसर में रहकर जीवन यापन कर रहे थे। इस दौरान उनसे कोई परिजन मिलने नहीं आया, जिससे वे अनाथ की तरह जिंदगी काट रहे थे।मौत के बाद उनके परिवार का कोई पता नहीं चल पा रहा था। रविवार की सुबह करीब 10 बजे पत्रकार