थाना आष्टा पुलिस की बड़ी कार्रवाई🚨
**31 किलो 450 ग्राम डोडाचूरा जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार
अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना आष्टा पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए 31 किलो 450 ग्राम डोडाचूरा जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक सीहोर श्रीमती सोनाक्षी सक्सेना के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. प्रशांत चौबे एवं एसडीओपी आष्टा श्री दामोदर गुप्ता के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी श्री रमन ठाकुर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर नए बायपास आष्टा से आरोपी इमरान खान (37 वर्ष), निवासी किला आष्टा को गिरफ्तार किया।
आरोपी के विरुद्ध धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की गई है। प्रकरण में अग्रिम विवेचना जारी है। *सीहोर पुलिस की अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई निरंतर जारी।
#Madhya Pradesh Police
#mohdept
#igpbhopalrural
#Dig_bhopal_rural_range
#jansampark_sehore
Ashta, Sehore | Nov 12, 2026