मथुरा: पाकिस्तान की महिला जासूस मीरा ठाकुर की गिरफ्तारी के बाद बड़ा फैसला, अब बिना वेरिफिकेशन नहीं चलेगा ऑटो व ई-रिक्शा
मथुरा की सड़कों पर ई-रिक्शा चलाना अब सिर्फ रोजी-रोटी का जरिया नहीं रहा, बल्कि यह अपराधियों और जासूसों के लिए एक सुरक्षित 'कवर' भी साबित हो रहा है। इसका सबसे बड़ा सबूत है लेडी जासूस मीरा ठाकुर उर्फ मीरा प्रजापति, जो ई-रिक्शा की आड़ में जासूसी का काला नेटवर्क चला रही थी।