करतला: अडानी पावर प्लांट में चोरी की साजिश नाकाम, 4 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार
Kartala, Korba | Jun 19, 2026 कोरबा जिले में "सजग कोरबा, सतर्क कोरबा" अभियान के तहत उरगा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अडानी पावर प्लांट में चोरी की साजिश को नाकाम कर दिया। सीसीटीवी कैमरों और सुरक्षा कर्मियों की सतर्कता से प्लांट परिसर में संदिग्ध गतिविधियां पकड़ी गईं, जिसके बाद चार आरोपियों को रंगे हाथों दबोच लिया गया। सूचना मिलते ही उरगा पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपियों को हिरासत में