दरभा: सुशासन तिहार बना उम्मीद की किरण, मोटली सोढ़ी को पहली बार मिले सरकारी दस्तावेज
Darbha, Bastar | May 8, 2026 शासन की महत्वाकांक्षी पहल सुशासन तिहार अब जरूरतमंद लोगों के जीवन में वास्तविक बदलाव ला रही है। दरभा विकासखंड के ग्राम ढोढ़रेपाल में शुक्रवार दोपहर 12 बजे आयोजित सुशासन तिहार शिविर में एक ऐसा ही भावुक और प्रेरणादायक मामला सामने आया, जहां मोटली सोढ़ी को जीवन में पहली बार सरकारी दस्तावेज प्राप्त हुए।