खानपुर: टेढ़ा गांव में बिजली तार से ट्रैक्टर ट्रॉली में आग, मकई की फसल जलकर राख, किसान ने मुआवजे की मांग की
समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत राज पुरुषोत्तमपुर अन्ने के टेढ़ा गांव में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। बिजली के तार की चपेट में आने से मकई की फसल लदी ट्रैक्टर ट्रॉली में अचानक आग लग गई, जिससे ट्रॉली पर लदा मकई का सूखा चारा (ठठेरा) पूरी तरह जलकर राख हो गया। हालांकि चालक की तत्परता और सूझबूझ के का