बहराइच: विकास भवन सभागार में महिला कल्याण मंत्री ने विभाग के मंडल के अधिकारियों के साथ की बैठक, दिए आवश्यक दिशा निर्देश
शनिवार को एक दिवसीय दौरे पर फहराक पहुंची मंत्री महिला कल्याण, बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार श्रीमती बेबी रानी मौर्य ने विकास भवन सभागार में मंडलीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। जिसमें उन्होंने निर्देश दिए हैं कि सभी पात्र लक्षित वर्ग को विभागीय योजनाओं से आच्छादित किया जाए। इस दौरान उन्होंने तिरंगा यात्रा में भी शिरकत की है।