बहराइच: तेजवापुर में अज्ञात कारण से मड़हे में लगी आग, हुआ भारी नुकसान
बहराइच जिले में कोतवाली देहात के चौकी बेड़नापुर अंतर्गत तेजवापुर में एक आग लगने की घटना सामने आई है। कस्तूरबा गाँधी स्कूल के पास रामप्रताप और उनके भाई राम गोपाल के मड़हा और टिन में अज्ञात कारण से आग लग गई। आग ने मडहा में लगे भूसे के ढेर को भी अपनी चपेट में ले लिया था। जिससे भारी नुकसान हुआ है। वही फायर ब्रिगेड की टीम जांच में जुड़ गई है।