बहराइच: दरगाह में ज़ियारत लेकर ज़ायरानों को हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत, हाईकोर्ट ने न रोकने के आदेश दिए, मेले पर रोक जारी
बहराइच सैय्यद सालार मसऊद गाज़ी की दरगाह पर लगने वाले सालाना जेठ मेल को लेकर उच्च न्यायालय में दायर पिटीशन पर शनिवार को सुनवाई हुई। शनिवार शाम करीब 6:30 बजे प्रबंध कमेटी के सदर ने बताया है कि हाईकोर्ट ने ज़ायरीनो को बड़ी राहत दी है जिसमें कोर्ट ने ज़ायरीनो को जियारत करने आने से न रोके जाने के आदेश दिए हैं। हालांकि मेले के आयोजन पर रोक बरकरार है।